संबल योजना में 2 करोड़ से अधिक श्रमिक लाभान्वित

श्रम राज्य मंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार ने आज मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित श्रमिक साहित्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं में सहायता राशि में वृद्धि करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के परिवारों के मुखिया की भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के लगभग 2 करोड़ 20 लाख श्रमिक संबल योजना से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा, श्रमिकों के कल्याण के कार्य भी किये जा रहे हैं। श्री पाटीदार ने 11 श्रमिकों को उत्तम श्रमिक पुरस्कार एवं 10 श्रमिकों को श्रमिक साहित्य पुरस्कार वितरित किए।

मध्यप्रदेश शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत ने कहा कि श्रम कल्याण मंडल की योजनाएँ नियोजक, श्रमिक और सरकार, तीनों मिलकर चलाते हैं। सभी प्रबंधक मंडल की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने संस्थान के श्रमिकों को प्रेरित करें, जिससे ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के श्री के.पी. सिंह ने चयनित श्रमिकों को शुभकामनाएँ दी। प्रारंभ में मंडल के कल्याण आयुक्त श्री एल.पी. पाठक ने योजनाओं की जानकारी दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *