उद्योग मंत्री आज करेंगे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

उद्योग एवं खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 16 सितम्बर को शहर के वार्ड क्रमांक दो एवं तीन में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। उद्योग मंत्री वार्ड क्रमांक तीन में एजी कालेज तिराहा से चँदुआ नाला तक अमृत योजनान्तर्गत 269.30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाले तथा 74 लाख रूपये की लागत से विभिन्न स्थानों में आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उद्योग मंत्री वार्ड क्रमांक दो विन्ध्य विहार कालोनी में 224.25 लाख रूपये की लागत से सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि भूमिपूजन समारोह शाम 4 बजे विन्ध्य विहार कालोनी गेट के सामने रीवा में संपन्न होगा। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्रा, महापौर ममता गुप्ता सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *