मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अलीराजपुर में किया कलेक्टोरेट भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर में नव-निर्मित कलेक्टोरेट भवन का लोकार्पण किया। आधुनिकतम सुविधाओं से लेस यह भवन 21 करोड़ 94 लाख की लागत से बनवाया गया है। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में लगी फोटो गैलरी का भी अवलोकन किया।

श्री चौहान ने नवीन आईटीआई भवन, सोंडवा का लोकार्पण और ग्राम साजनपुर और बालपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर तथा ग्राम लक्ष्मणी में मुख्यमंत्री नल-जल योजना का शिलान्यास किया।

चन्द्रशेखर विज्ञान पार्क का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने अलीराजपुर में चन्द्रशेखर विज्ञान पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने पार्क में लगे वैज्ञानिकों के चित्र एवं मॉडल्स के बारे में जानकारी ली। एक एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित पार्क में 40 से अधिक मॉडल्स और साइंस गैलरी स्थापित की गई हैं।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास राज्य मंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक सर्वश्री नागरसिंह चौहान और माधव सिंह डाबर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *