मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री रोशनलाल सक्सेना को दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्या भारती मध्यप्रदेश के संरक्षक श्री रोशनलाल सक्सेना को आज अंतिम विदाई दी। श्री चौहान विद्या भारती के प्रदेश कार्यालय पहुँचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री सक्सेना के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल होकर कंधा दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और विद्या भारती परिवार को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Facebook Comments Box