अटल जी के नाम पर मध्यप्रदेश तीन पुरस्कार प्रारंभ करेगा

मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, अटल बिहारी जी को दी गई श्रद्धांजलि। पत्रका‍रिता, सुशासन और काव्य के क्षेत्र में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रारंभ होंगे। पांच-पांच लाख रूपये होगी सम्मान राशि। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भोपाल और ग्वालियर में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क का नाम अटल जी के नाम पर होगा, ग्वालियर के गोरखी के स्कूल को बनाया जाएगा स्मार्ट स्कूल, गोरखी के स्कूल में अटल बिहारी जी ने की थी पढ़ाई, मप्र का सौभाग्य है कि अटल जी ने मप्र में जन्म लिया, भोपाल इन्दौर में मप्र सरकार अटल स्मृति वन बनाएगी, प्रदेश की सातों स्मार्ट सिटी में अटल जी की प्रतिमा और विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी, प्लेनेटोरियम और म्यूजियम बनाने का भी ऐलान।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *