जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा दादा वासवानी के अवसान पर शोक व्यक्त

जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आध्यात्मिक गुरू दादा जे.पी. वासवानी के अवसान पर गहन शोक व्यक्त किया हैं। डॉ. मिश्र ने शोक संदेश में कहा कि स्व. वासवानी ने शाकाहार और पशु अधिकार को पुष्ट किया है। वे मानवतावादी, दार्शनिक, शिक्षक, प्रेम और भाईचारे के प्रबल समर्थक थे। दादा साधु वासवानी मिशन के वर्ष 1965 से प्रमुख थे। मिशन हर साल 25 नवम्बर को शाकाहार दिवस के रूप में मनाता है। दादा ने जीवन की उच्चता मार्गदर्शन करने वाली 150 पुस्तकें भी लिखी।

जनसम्पर्क मंत्री ने दिवंगत आत्मा और उनसे जुड़े लोगों को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *