उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा ईद-उल-फितर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं

उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान के पवित्र माह के बाद मनाया जाने वाला यह पर्व सबके साथ अपनी खुशियां बांटने का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व दिलों को रोशन करने तथा सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उद्योग मंत्री ने कहा कि इबादत, संयम और समर्पण के पवित्र माह रमजान के बाद ईद पर्व का अवसर ढेरों खुशियाँ लेकर आया है। उद्योग मंत्री ने सभी को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी की दुआओं से प्रदेश अमन-चैन से तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *