शहरी क्षेत्र के मजदूरों को उद्योग मंत्री आज 13 जून को करेंगे हितलाभ वितरण

शहरी क्षेत्रों के असंगठित मजदूरों का मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल के तहत पंजीयन किया गया है। इन्हें 13 जून को शाम 5 बजे से मानस भवन के समीप रीवा में आयोजित सम्मेलन में हितलाभ का वितरण किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, अध्यक्ष नगर निगम श्री सतीश सोनी, वार्ड पार्षद अजय मिश्र बाबा उपस्थित रहेंगे। आयुक्त नगर निगम आर.पी. सिंह ने सभी आमंत्रितों तथा शहरी क्षेत्र के मजदूरों से समारोह में उपस्थित रहने की अपील की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *