शहडोल प्रभारी मंत्री ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण

मध्यप्रदेश शासन के खनिज संसाधन उद्योग एवं शहडोल जिल के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शहडोल जिले के ग्राम पंचायत बोकरा- बोकरी, शहरगढ़ एवं चचाई में विकास यात्रा के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया प्रभारी मंत्री ने ग्राम बोकरा-बोकरी में लगभाग 11.92 लाख रूपये की लागत से निर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण किया तथा लगभग 5.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सीसी. रोड की आधारशिला रखी। प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत शहरगड़ में लगभग 7.80 लाख रूपये की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन एवं ग्राम पंचायत चचाई मंे लगभग 4.00 लाख रूपये की निर्मित पुलिया का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मरावी, पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक श्री वीरेश सिंह जिला पंचायत सदस्य श्री रामप्रसाद कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य श्री तेजप्रातप सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृष्णा पटेल, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद ब्यौहारी श्री उज्जवल केशरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचंायत श्री कृष्ण चैतन्य, अध्यक्ष जनपद पंचायत ब्यौहारी श्री राजेश सिंह, श्री अनिल सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष ब्यौहारी, अध्यक्ष, श्री रामस्वरूप चतुर्वेदी, श्री शत्रुधन पटेल एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *