प्रभारी मंत्री ने नवीन बस स्टैण्ड गोहपारू में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

मध्य प्रदेश शासन के खनिज संसाधन उद्योग एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज नवीन बस स्टैण्ड गोहपारू में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती प्रमिला सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री नरेंद्र मरावी, अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण श्री रामलाल बैगा, कलेक्टर श्री नरेश पाल, श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, जनपद अध्यक्ष गोहपारू श्रीमती नीलम सिंह मरावी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री सुधीर प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री तेजप्रताप उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गौरतलब है कि गोहपारू में नवीन बस स्टैण्ड के निर्माण के लिये उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर प्रताप सिंह द्वारा लगभग 2 एकड़ भूमि दान स्वरूप दी गई है। प्रभारी मंत्री द्वारा जनहित में भूमि दान करने पर श्री सुधीर प्रताप सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *