प्रधानमंत्री ने भाजपा के नए मुख्यालय का किया उद्घाटन

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का पता 34 साल बाद  बदल गया है। अब पार्टी का मुख्यालय 11-अशोक रोड से दिल्ली के 6ए-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

भाजपा का नया दफ्तर 1 लाख 70 हजार स्क्वायर मीटर में फैला है। नया कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है  पूरा कैम्पस वाई-फाई से युक्त है  पार्टी के इस नए मुख्यालय से सीधे जिला कार्यालयों से भी जुड़ा जा सकेगा।  नए कार्यालय में  19 विभाग और 11 प्रकल्प बनाए गए हैं।  प्रधानमंत्री मोदी ने नए मुख्यालय को देश सेवा की कर्मभूमि करार दिया।

भारतीय जनता पार्टी के देश भर में 635 दफ्तर बन रहे हैं।  पीएम ने कहा कि देश में अलग-अलग विचारधारा से चलने वाले दल हैं लेकिन सबका मकसद एक ही लोगों की आवाज़ बनना है।  पीएम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र एक खूबसूरत गुलदस्ते की तरह है और भाजपा ने लोकतंत्र में सबको मिलाकर एक साथ चलाने की क्षमता से देश को रूबरू कराया।

इमारत में घुसने के 3 रास्ते हैं  पहला और दूसरा रास्ता वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए होगा. तीसरा गेट मीडिया के लिए होगा।  आम जनता को फ्रंट ओपन स्पेस के पास बनी सीढ़ियों से एंट्री मिलेगी।  इमारत के फ्रंट में बड़ी स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव है।  जिस पर भाजपा से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा।  इस स्क्रीन पर देश के किसी भी कोने में हो रही बीजेपी की रैली भी दिखाई जाएगी।  14 महीने के अंदर ही ये इमारत बनकर तैयार हो गई है ।

नए मुख्यालय में दो बिल्डिंग हैं, जिसमें पहली तीन मंजिला और दूसरी सात मंजिला है।  मुख्यालय में मुख्य तौर पर 70 कमरे और दो सभागार भी बनाए गए हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *