पत्रकारों के दल ने किया मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू का भ्रमण

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच हुए विकास कार्यों की सराहना की

विकास कार्यों का अवलोकन कराने के उद्देश्य से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय रीवा के सौजन्य से अन्तर्जिला प्रेसटूर का आयोजन किया गया। इस प्रेसटूर में रीवा के पत्रकारों के दल ने सतना जिले के मुकुन्दपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी और जू में हुए विभिन्न विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने यहां प्राकृतिक सौंदर्य के बीच हुए विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही और अधिक विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिये।
पत्रकारों ने व्हाइट टाइगर सफारी में दो सफेद बाघों को चहल कदमी करते हुए देखा, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। यहीं पर जू में उन्होंने अन्य वन्य प्राणियों में येलो टाइगर, काला हिरण, तेंदुआ, रीछ, चीतल आदि को भी देखा। इनके बारे में उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। उन्होंने वन्य प्राणियों के भोजन, आवास, रख-रखाव आदि पर भी चर्चा की। प्राकृतिक वातावरण में बनी यह व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू सबका मन मोह रही है। इसके बीच में से एक नाला प्रवाहित हो रहा है, जिसे मरचुआ नाला के नाम से जाना जाता है। इससे इसका सौन्दर्य और अधिक बढ़ जाता है। पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर तो बड़ी तादात में पर्यटक यहां पहुंचते है।
पत्रकारों के दल ने भ्रमण के दौरान महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू के और अधिक विकास के लिए बहुमूल्य सुझावों पर भी चर्चा की। उन्होंने यहां वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ाये जाने एवं अन्य निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए अपने सुझाव दिये। भ्रमण के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।
व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू के विकास के लिए शासन द्वारा अपने प्रयास अनवरत जारी हैं। नि: संदेह यह व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी हुई है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *