सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की बदौलत भाजपा 2019 के चुनाव में विपक्ष को दरकिनार करने की तैयारी में है। इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक विमुद्रीकरण जैसे कड़े फैसले के बावजूद 33 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री माना है।

इडिया टुडे समूह और कार्वी इनसाइट्स मूड के सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और विमुद्रीकरण जैसे बड़े फैसले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को बढ़ाया है।

2019 के आम चुनाव के पहले हुए इस जनमत सर्वेक्षण से पता चलता है कि विमुद्रीकरण जैसे कड़े फैसले लेने के बावजूद नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा पर 60 प्रतिशत से अधिक लोगों का विश्वास बना हुआ है। इस सर्वेक्षण में लोगों ने नरेंद्र मोदी को अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है।

इंडिया टुडे के सर्वेक्षण के अनुसार उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और जनता के लिए वे अजेय नेता बनते जा रहे है। ग्रामीण भारत की तुलना में शहरी भारत में प्रधानमंत्री अधिक लोकप्रिय हैं।

मोदी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में, काले धन पर हुई कार्यवाही 23% वोटों के साथ शीर्ष स्थान पर है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को दूसरे स्थान पर रखा गया है। दक्षिण भारत के लोगों ने विमुद्रीकरण को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *