देश विश्व गुरू बनने की दहलीज पर – देश राग कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि इक्कीसवी सदी भारत की सदी है । भारत विश्व गुरू बनने की दहलीज पर है । दूसरे देश हमारी शक्ति के आगे नतमस्तक हो रहे हैं। सफल नेतृत्व के कारण भारत विश्व में अग्रणी देश के रूप में उभरा है।
मंत्री श्री शुक्ल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित देश राग कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था। देश को आजाद कराने में कई वीरों ने अपने प्राण गवायें। आज भी हमारे वीर सैनिक हर परिस्थिति में सीमाओं के किनारे आतंकवादियों से डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि देश को ऊंचाईयों तक पहुँचाने के लिये विभिन्न प्रकार की कुरीतियों और विकृतियों से छुटकारा पाना होगा और आने वाली पीढ़ी को सशक्त व समृद्धशाली बनाना होगा। वीर सैनिकों की याद में और उनके सम्मान के लिये देश राग कार्यक्रम लगातार चौथी बार आयोजित किये जाने पर उद्योग मंत्री ने बधाई दी।
इस अवसर पर महापौर ममता गुप्ता ने वीर सैनिकों को याद करते हुये कहा कि अगस्त का महीना क्रान्ति का महीना है। उन्होंने राष्ट्रीयता और भारतीयता से जुड़ने का आव्हान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात वन्देमातरम गीत प्रस्तुत किया गया। निराला नगर और विद्याशिल्प स्कूल की छात्राओं द्वारा गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी। विभू सूरी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा विंध्यगान प्रस्तुत किया गया। जिसे काफी प्रशंसा मिली। इस दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर नागेन्द्र जी, क्रिकेटर ईश्वर पाण्डेय, पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डाँ. सत्येन्द्र सेंगर और डाँ. आरती तिवारी ने किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *