उद्योग मंत्री ने बाणसागर परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज बाणसागर के अधिकारियों की बैठक लेकर परियोजनार्न्तगत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बहुती, त्योंथर फ्लो आदि कार्यों को गति देते हुए शीघ्रता से पूरा किये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कमिश्नर एस.के. पॉल, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक सहित बाणसागर सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री ने त्योंथर फ्लो में टनल, एक्वाडक्ट एवं नहर निर्माण की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की व निर्देश दिये कि निर्माण एजेंसी के साथ बैठक कर इस कार्य को गति दी जाय। उन्होंने कहा कि बाणसागर परियोजना के जो कार्य निर्माणाधीन है उनको कमिश्नर एवं कलेक्टर निर्माण एजेंसी के साथ बैठक कर निर्देशित करें ताकि समय से इसे पूरा कराया जा सके व आगामी रवी सीजन में किसानों को पानी दिये जाने के लक्ष्य की पूर्ति हो सके।
उद्योग मंत्री ने नहर निर्माण में आने वाली भूमि संबंधी समस्याओं का निराकरण करने व उपभोक्ता संथा के माध्यम से नालियों द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नईगढ़ी, कैलासपुर, त्योंथर फ्लो का कार्य पूर्ण हो जाने से जिले का अधिकांश क्षेत्र सिंचित हो जायेगा तथा यहां के किसान और भी समृद्धशाली हो जायेंगे। उद्योग मंत्री ने भिटवा माइनर में किसानों की समस्याओं का निराकरण कर नहर निर्माण की बात कही।
बैठक में मुख्य अभियंता दाण्डेकर ने जानकारी दी कि त्योंथर फ्लो से 37 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी इस कार्य को गति देकर पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि निर्माण एजेंसी से शीघ्रता से कार्य कराये जाने का प्रयास होगा। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री आर.एम. शर्मा, आयुक्त राजस्व पी.एस. त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी हुजूर के.पी. पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर के.के. पाण्डेय एवं राजेश पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *