कलेक्टर द्वारा 9 अगस्त को अभिलेखों का निरीक्षण किया जायेगा

कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा अगस्त माह के प्रथम निरीक्षण के क्रम में जिले के मैदानी शासकीय सेवकों (पटवारी, पंचायत सचिव, सब इंजीनियर पंचायत, बीएलओ,) के रिकार्ड निरीक्षण हेतु रैण्डम प्रोसेस से पाँच-पाँच शासकीय सेवको का चयन किया गया है। संबंधित चयनित शासकीय सेवक कलेक्टर कार्यालय में अपने समस्त अभिलेखों के साथ 09 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
तदनुसार बी.एल.ओ. हरिशंकर यादव, रामार्चा प्रसाद द्विवेदी, धर्मेन्द्र तिवारी, रामधनी मांझी व रामलखन सोनी तथा उपयंत्रियों में रीवा के राजेश पाण्डेय मऊगंज के प्रवीन श्रीवास्तव, जवा के विमलकांत गौतम, त्योंथर के प्रभाकर पटेल तथा मऊगंज के शोभनाथ साकेत शामिल हैं।
इसी क्रम में पटवारी हल्का सहिजना 48 के अभय लाल कोल, शाहपुर 25 के वेदप्रकाश मिश्रा, उंची 26 के भोला प्रसाद मिश्रा, सलैया 37 के व्यासमुनी त्रिपाठी एवं टीकर 53 के राजेश्वरी तिवारी तथा सचिव अच्छेलाल पटेल कैथा  अनुसुइया पटेल पिपराही नीरज पाडेय अतरैला-12 सूर्यभान साकेत छत्रगढ़कला, अनिल कुमार तिवारी मनिकवार नं. 2 को उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में मैदानी स्तर पर पदस्थ शासकीय सेवकों के पास उपलब्ध अभिलेखों का अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर स्वत: इसके अभिलेखों का निरीक्षण करेंगी। इस हेतु कलेक्टर ने प्रथमत: पांच विभागों का चयन किया है। इन अभिलेखों का रैण्डम माध्यम पर प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को 10:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में निरीक्षण किया जायेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *