सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से विंध्य परिपूर्ण है विंध्य महोत्सव आयोजन ऊर्जा का संचार करता है – उद्योग मंत्री

rewa09042017b4

तीन दिवसीय विन्ध्य महोत्सव का भव्य शुभारम्भ आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित कर विन्ध्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा विंध्य आघ्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति, लोक कला और व्यंजन को सहेजकर विन्ध्य को विश्व स्तर का दर्जा दिला सकते हैं। धार्मिक स्थल विन्ध्य की पहचान हैं। विकास के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजनों से हमारे क्षेत्र को पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति विन्ध्य महोत्सव में नई उपलब्धियां जुड़ जाती हैं। इस बार नवीन कलेक्ट्रेट भवन बनकर तैयार हुआ है। जो रीवा को पहचान दिलायेगा। यहां रीवा जिले की लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि अगले विन्ध्य महोत्सव में राजकपूर ट्रस्ट मेमोरियल, सौर ऊर्जा पावर प्लांट सहित कई उपलब्धियां जुड़ेंगी। उन्होंने विन्ध्य महोत्सव का आयोजन किये जाने पर विंध्य पर्यटन समिति को बधाई दी। उद्योग मंत्री ने कहा कि माध्यम से बाहर के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य महोत्सव के सफलतम आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विंध्य महोत्सव सबको उमंग से भर देगा। लोगों में ऊर्जा का संचार होगा व आनंद की अनुभूति होगी।

इस अवसर पर महापौर ममता गुप्ता ने कहा कि विंध्य प्राकृतिक माटी और जलवायु से भरपूर है। यहां की लोककला, संस्कृति, खानपान और बोली देश भर में प्रसिद्ध है। चित्रकूट से लेकर अमरकंटक तक विन्ध्य प्रदेश की धरा है। कलेक्टर राहुल जैन ने विन्ध्य महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि रीवा और विन्ध्य की विरासतों, धरोहरों, और सांस्कृतिक कलाओं को एक साथ लेकर यह विन्ध्य महोत्सव के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह शासन की योजनाओं को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि लोग शिल्पग्राम में जाकर कलाकृतियों को भी जरूर देखें। उन्होंने कहा कि यह सभी गतिविधियां आनन्द विभाग का ही हिस्सा है।
विन्ध्य महोत्सव में आज स्थानीय कलाकारों में डिण्डौरी के आदिवासी कलाकारों का प्रसिद्ध गुदुम्ब नृत्य, राष्ट्रीय स्तर की नृत्यांगना अरूपा लहरी ने नमामि देवी नर्मदे पर भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी तथा विश्व प्रख्यात पार्श्व गायक शान के गीतों ने विन्ध्य महोत्सव आयोजन में चार चांद लगा दिए।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर विन्ध्य महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर महापौर ममता गुप्ता, मनगंवा विधायक शीला त्यागी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, शहडोल जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी, भाजपा अध्यक्ष विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, रीवा जनपद अध्यक्ष के पी त्रिपाठी, कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्व विद्यालय प्रोफेसर के एन सिंह यादव, संभागायुक्त एस.के.पॉल, आईजी आशुतोष राय, डीआईजी आर पी सिंह, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर निगम आयुक्त कर्मवीर शर्मा, सहित, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, विभागीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *