सर्वे टीमों को निर्देश, बड़े दिल के साथ क्षति का आंकलन करें

DSC_0039

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण किया

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहर के बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण किया। उन्होंने प्रभावित वार्डों कि गलियों में घूम कर बाढ़ के कारण हुये नुकसान का जायजा लिया। उद्योग मंत्री घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। उद्योग मंत्री ने सर्वे दलों को निर्देश दिये बाढ़ से हुये नुकसान का आंकलन बडे दिल के साथ करें। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार है अत: बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार की मदद की जायेगी।
उद्योग मंत्री ने भ्रमण के दौरान कहा कि जिनका कच्चा या पक्का मकान पूर्ण क्षति ग्रस्त हो गया है उन्हे 95 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। जिनके घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है उन्हें 6 हजार रूपये सहायता दी जायेगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों 50-50 किलो गेहूँ नि:शुल्क दिया जायेगा। गाय, मृत्यु पर 30 हजार रूपये और मुर्गा, मुर्गी की मृत्यु पर 60 रूपये की सहायता दी जायेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि यदि गाय बाढ़ में बह गयी है तो पंचनामा बना कर सहायता दी जायेगी। उन्होंने सर्वे दलों को निर्देश दिये है तेजी के साथ सर्वे कार्य पूर्ण करें। सर्वे में कोई प्रभावित परिवार न छूटे।
उद्योग मंत्री ने प्रात: 11:30 बजे से देर शाम तक पुष्पराज नगर निपानिया, अनुसूचित जाति मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, महाजन टोला का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने घर-घर जाकर बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। नवघाट में नागरिकों ने बताया कि नाविक बाब्बूराम ने लोगों को नाव से सुरक्षित पहुचाया। उद्योग मंत्री ने लोगों की जान बचाने वाले बाब्बूराम और उनके सहयोगियों को 26 जनवरी पर प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिये। उद्योग मंत्री ने बाढ़ प्रभावित वार्डों में दवा का छिड़काव और फोगिंग मशीन से छिड़काव करने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुसूचित जाति मोहल्लें में भ्रमण के दौरान नगर निगम के अधिकारियों कहा कि जहां कही गलियों में बाढ़ का मलमा है उसे शीघ्र हटाया जाय। उन्होंने स्ट्रीट लाईट लगवाने और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
उद्योग मंत्री के भ्रमण के समय महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष सतीश सोनी पार्षदगण अन्य जनप्रतिनिधि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सम्पत्ति अधिकारी सर्वे टीम के पटवारी आरआई मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *