विष्णुदत्त शर्मा बने मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

15 फरवरी 2020.

मध्यप्रदेश भाजपा ने आज अपना नया प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो सांसद को नवनियुक्त किया है।राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के बनने के बाद किसी प्रदेश मे पहली अध्यक्षीय फेरबदल है।अभी तक जबलपुर सांसद राकेश सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र मे लेख है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी  नड्डा के द्वारा वी डी शर्मा को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। संघ,विद्यार्थी परिषद, तथा भाजपा मे संघटनात्मक कार्य करते हुए श्री शर्मा भाजपा अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बनाए जाने पर राजेंद्र शुक्ल पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक रीवा ने उन्हें बधाई देतेे हुए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडी शर्मा एक कुशल संगठन कर्ता हैंं। छात्र संगठन की राजनीति करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। केंद्र का फैसला स्वागत योग्य है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और वर्तमान  प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  और मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सकेगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *