रीवा मे सीएए के समर्थन मे निकली विशाल पदयात्रा

13 जनवरी रीवा.
रीवा मे नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन मे धोबिया टंकी से सिरमौर चौराहा तक पद यात्रा निकाली गई । यात्रा मे कई हजार   की संख्या मे लोगों नेे उत्साह पूर्वक भाग लिया । सीएए के समर्थन मे पदयात्रा तिरंगायात्रा की शक्ल मे  थी जो जागरुक रीवा नागरिक परिषद के तत्वाधान मे भाजपा कार्यकर्ताओं तथा सीएए     के समर्थक नागरिकों द्वारा  निकाली गई। यात्रा मेे

संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन , म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला,देवतालाब विधायक, विधायक मनगवां,विधायक सेमरिया, विधायक त्योंथर, विधायक मऊगंज, विधायक गुढ़, विधायक सिरमौर ,जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश श्रीवास्तव , पार्टी पदाधिकारी एवं जिले के नागरिक यात्रा में सम्मिलित हुए।

नागरिकता संशोधन कानून जो केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया है उसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान मे धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत अपने जीवन तथा इज्ज़त की रक्षा के लिए आये गैर मुस्लिम को नागरिकता देने का प्रावधान है। इस कानून का कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दल विरोध कर रहे हैं जबकि केंद्र सरकार  तथा देश के ज्यादा तर नागरिक इस कानून का समर्थन कर रहे हैं।

जागरूक रीवा नागरिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित इस पदयात्रा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी रही। प्रमुख रूप से सिक्ख समाज, ब्रम्हाकुमारी आश्रम, गायत्री परिवार, दुर्गा वाहिनी, राष्ट्र सेविका समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय सिक्ख संगत, विद्या भारती, बजरंग दल, युवा स्वर्णकार सेना , स्वर्णकार नारी शाक्ति , वैश्य नारी शाक्ति , सदा सेवा शिछा एवं समाज कल्याण समिति रीवा , साहु समाज विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, आरोग्य भारती, विष्व हिन्दू परिषद, भाजपा के कार्यकर्ता, 40 जाति बिरादरी के लोगों सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धजन, महिला, किसान, मजदूर, व्यापारी, विद्यार्थी शामिल रहे। हाथों में तिरंगा थामें और भारत माता का जयकारा लगाते जनसैलाब धोबिया टंकी चैराहे में दोपहर एक बजे रवाना हुआ। जगह-जगह इस पदयात्रा को देखने अपार जनसमूह सड़कों पर उमड़ा पड़ा। पदयात्रा धोबिया टंकी मार्ग से आरंभ हुई यह पदयात्रा का समापन सिरमौर चैराहा में भारतमाता की आरती एवं वंदेमातरम के गान के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा में प्रमुख रूप से जागरूक रीवा नागरिक परिषद के संयोजक शषिमोहन गुप्ता, सह संयोजक डाॅ. एन.सी.चैरसिया, बसंत दुबे, अजय सिंह, भास्कर पाण्डेय, विष्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख भूपेन्द्र परासर, राष्ट्रीय सिक्ख संगत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा विधायकगण राजेन्द्र शुक्ल, गिरीष गौतम, के.पी. त्रिपाठी, दिब्यराज सिंह, प्रदीप पटेल, नागेन्द्र सिंह, पंचूलाल प्रजापति, श्यामलाल द्विवेदी, महापौर ममता गुप्ता सहित रीवा नगर के लगभग 25 हजार से अधिक नागरिक इस पदयात्रा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सिरमौर चैराहा में भारत माता की आरती एवं वंदेमातरम के गान के साथ हुआ। इस आयोजन में सहभागी रहे सभी संगठनों, विभिन्न जाति- बिरादरी के पदाधिकरियों, मातृषक्ति, युवाओं किसानों, मजदूरों, व्यवसायियों एवं दूर दराज गांवों से पधारे आम नागरिकों के प्रति जागरूक रीवा नगर परिषद के संयोजक शषिमोहन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

नागरिकता पाने वाला तनरेजा परिवार रहा शामिल

भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत में शरण लेने वाले तनरेजा परिवार के 12 सदस्य इस पदयात्रा में शामिल रहे। जिनका पुष्पाहार, तिलक बंदन कर स्वागत किया गया। इस परिवार की तीन पीढ़ियां भारत में नागरिकता पाने के लिये दषकों से संघर्ष करते रहे हैं। नागरिकता संषोधन अधिनियम लागू होने से अब उन्हें भारतीय नागरिकता की पात्रता होंगी। उन्होंने भारत सरकार द्वारा पारित इस कानून की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया है।
झांकी और तिरंगे का रहा आकर्षण
भव्य रैली के रूप में तीन किलोमीटर लंबी चली इस पदयात्रा में का मुख्य आकर्षण आगे-आगे चल रही भारत माता की झांकी और 500 मीटर लंबा तिरंगा रहा। इस तिरंगे को यात्रा में शामिल नागरिक हाथों में थाम कर भारतमाता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष करते रहे। अभूतपूर्व लंबाई वाला यह तिरंगा लोगों के कोतूहल का केन्द्र रहा। भारतमाता के स्वरूप में सजी नन्हीं बच्ची ने लोगों का मनमोह लिया। इस यात्रा में शामिल नागरिकों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और सीएए के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां थी।
एंबूलेंन्स को दिया रास्ता

इस भव्य यात्रा के दौरान अमहिया मार्ग में लगे जाम में एक मरीज को लेकर जा रही ऐबूलंेस फंस गई। पदयात्रा के व्यवस्थापकों की नजर पड़ते ही तत्काल भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर एंबूलेंस को जाने का रास्ता बनाया गया। जिससे मरीज को लेकर ऐबूलेंस उपचार के लिये समय पर अस्पताल पहुंच सकी। मरीज के परिजनों ने इस अनुषासित रैली के बीच रास्ता देने हेतु आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *