कलेक्टर सहित अधिकारियों व बच्चों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

रीवा 12 जनवरी 2020 स्वामी विवेकानंद की जयंती जिले भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में कलेक्टर बसंत कुर्रे सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, अधिकारियों, शिक्षकों तथाहजारों शालेय छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ।
समारोह का शुभारंभ वन्दे मातरम गायन से हुआ। इसके बाद सभी लोगों ने सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं में क्रमश: सूर्य नमस्कार किया। इसके बाद सामूहिक रूप से प्राणायाम किया गया। स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से पश्चिमी जगत को परिचित कराया। स्वामी विवेकानंद 19 वीं शताब्दी के भारतीय आध्यात्मिक गुरू रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक भी थे।
समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर इला तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी आरएन पटेल सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *