राजेन्द्र शुक्ल के परिश्रम के प्रतिफल कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम को मिला बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का राष्ट्रीय पुरस्कार

रीवा शहर सिरमौर चौराहे के समीप में पूर्व एसपी बंगले की 4390 वर्ग मीटर भूमि पर पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत कृष्णा राजकपूर  ऑडिटोरियम का निर्माण तत्कालीन मंत्री वर्तमान रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के भागीरथी प्रयास से  गृह निर्माण मंडल के द्वारा कराया गया था। यह ऑडिटोरियम उसी बंगले की जगह पर बना है जहां 1946 मे तात्कालिक आईजी पुलिस रीवा राज्य करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा और भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे द ग्रेट शोमैन राजकपूर की शादी हुई थी। ऑडिटोरियम की लागत रुपए 18.38 करोड़ के लगभग आई उक्त ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य के लिए इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के द्वारा बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पुरस्कार दिया गया है। उक्त पुरस्कार  दिनांक 6 जनवरी को  हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट एंड सिविल एविएशन केंद्रीय मंत्री  हरदीप सिंह पुरी के द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में दिया गया। उक्त निर्माण कार्य पर शैलेंद्र वर्मा अपर आयुक्त, उपायुक्त  यशवंत दोहरे , उपायुक्त  एम के साहू, कार्यपालन यंत्री  अनुज प्रताप सिंह, सहायक यंत्री संजय अग्रवाल ,हिमांशु वर्मा ,लोकेंद्र सिंह आदि थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *