दादा साहब फालके पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन

29 दिसम्बर दिल्ली.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को आज दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादे समारोह में  पुरस्कार ग्रहण करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में देश की जनता के अपार स्नेह के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं विनम्रता से पुरस्कार को स्वीकार करता हूं।  उन्होंने कहा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत लगभग पांच दशक पूर्व हुई थी और लगभग उतने ही समय से वह सिनेमा जगत में सक्रिय हैं।

उल्लेखनीय है कि दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। इसकी शुरुआत दादा साहब फाल्के के जन्मशताब्दी वर्ष 1969 में हुई थी। केंद्र सरकार की ओर से यह पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को सिनेमा क्षेत्र में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *