विविधता में एकता हमारी विरासत है – कमिश्नर डॉ. भार्गव

नगर निगम में मनाया गया राष्ट्रीय संकल्प एवं एकता दिवस

रीवा 31 अक्टूबर 2019. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिले भर में मनायी गई। नगर निगम रीवा के टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कहा कि आज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तरह भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज का दिन हम सबके लिए बड़े ही गर्व और सम्मान का दिन है। स्व. इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल का व्यक्तित्व हमें विपरीत परिस्थितियों में काम करने की प्रेरणा देता है। दोनों ही महापुरूषों ने हमारे देश के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है। समाज के कल्याण के लिए सेवा करने का जज्बा उनके अंदर था। आजादी दिलाने में सरदार पटेल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आजादी हमें बड़े ही संघर्ष के बाद, मिली है।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि सरदार पटेल ने कर्मठता एवं दूरदर्शिता से आजादी के पूर्व देश की कई समस्याओं को हल किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों का विलय कराकर भारत को एकता के सूत्र में बांधा। इसलिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विविधता में एकता देखने को मिलती है जो हमारी विरासत है। राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाये रखने में हमें योगदान देना चाहिए। राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव जागृत और निष्ठावान रहे। देश भक्ति का जज्बा हमारी रगों में बहता रहे। लोकतांत्रिक देश का सबके पवित्र ग्रंथ उसका संविधान होता है। संविधान की मंशा के अनुरूप हम सब आपस में मिल-जुल कर रहें। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता सेनानियों एवं महापुरूषों ने देश के निर्माण में महान शिल्पी की भूमिका अदा की। उनके आदर्शों पर चलने का हमें प्रण लेना चाहिए। कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम सभाजीत यादव, पुलिस अधीक्षक आबिद खान, पार्षद अजय मिश्र बाबा, रामप्रकाश तिवारी, शकुंतला यादव, नजमा बेगम, अकरम अंसारी, छात्र-छात्राएं, अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीएल सोनी ने किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *