रीवा विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 बीएलओ पर्यवेक्षक तैनात

रीवा 23 अक्टूबर 2019. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने रीवा विधानसभा क्षेत्र में 24 बीएलओ पर्यवेक्षक तैनात किये हैं। इन अधिकारियों को अपने विभागीय कार्य के साथ मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की निगरानी के निर्देश दिये गये हैं। प्रत्येक पर्यवेक्षक को 10 मतदान केन्द्रों में यह कार्य करना है। सभी पर्यवेक्षक मतदान केन्द्रों तथा बीएलओ के संबंध में जानकारी संबंधित तहसीलदार से प्राप्त करें। इस विधानसभा क्षेत्र में 244 मतदान केन्द्र हैं।
जारी आदेश के अनुसार मतदान केन्द्र क्र. 01 से 10 तक सहायक यंत्री एस.के. शुक्ला, म. के. क्र. 11 से 20 तक सहायक यंत्री सीमा पटेल, म. के. क्र. 21 से 30 तक सहायक यंत्री मनोहर भोन्डे, म. के. क्र. 31से 40 तक सहायक यंत्री अरविंद त्रिपाठी, म. के. क्र. 41 से 50 तक प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम राजेश सिंह, म. के. क्र. 51 से 60 तक एसडीओ कोमल सिंह तथा म. के. क्र. 61 से 70 तक एसडीओ संतोष कुमार त्रिपाठी को तैनात किया गया है। म. के. क्र. 71 से 80 तक कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी एन.पी. पाठक, म. के. क्र. 81 से 90 तक सहायक यंत्री पी.एन. शुक्ला., म. के. क्र. 91 से 100 तक सहायक यंत्री सुधाकार पाण्डेय, म. के. क्रं. 101 से 110 तथा सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, म. के. क्र. 111 से 120 तक कार्यपालन यंत्री बाणसागर प्रवीण पाण्डेय, म. के. क्र. 121 से 130 तक सहायक यंत्री संदीप कालरा तथा म. के. क्र. 131 से 140 तक संपत्ति अधिकारी नगर निगम अरूण मिश्रा को तैनात किया गया है।
इसी तरह म. के. क्र. 141 से 150 में सहायक यंत्री ए.पी. शुक्ला, म. के. क्र. 151 से 160 तक सहायक यंत्री एस.के. चतुर्वेदी, म. के. क्र. 161 से 170 तक परियोजना यंत्री पीआईयू जितेन्द्र श्रीवास्तव, म. के. क्र. 171 से 180 तक एसडीओ पूर्वा नहर अरविंद त्रिपाठी, म. के. क्र. 181 से 190 तक प्रभारी सहायक यंत्री बी.एल. बुन्देला, म. के. क्र. 191 से 200 तक प्रभारी सहायक यंत्री एस.के. गर्ग, म. के. क्र. 201 से 211 तक सहायक यंत्री अभिषेक कोष्टा, म. के. क्र. 212 से 222 तक सहायक यंत्री रोहित साहू, म. के. क्र. 223 से 233 तक सहायक यंत्री ईशान श्रीवास्तव, म. के. क्र. 234 से 244 तक तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुमन पाण्डेय को तैनात किया गया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *