प्रदेश के चौथे चरण में 1 करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता निर्वाचक नामावली में पंजीकृत

भोपाल : शनिवार, मई 18, 2019

लोकसभा निर्वाचन 2019 में प्रदेश में चौथे एवं अंतिम चरण में कुल 1 करोड़ 49 लाख 13 हजार 890 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 76 लाख 15 हजार 610 पुरूष, 72 लाख 86 हजार 594 महिला एवं 484 अन्‍य मतदाता हैं। इस चरण में 11 हजार 202 सेवा मतदाता, जिनमें 10 हजार 906 पुरूष एवं 296 महिला मतदाता हैं, अपने मत का प्रयोग पोस्‍टल बैलेट से करेंगे। इस चरण के 8 संसदीय क्षेत्र में कुल 18 हजार 413 मतदान केन्‍द्रों पर मतदान होगा।

देवास (अजा) संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 57 हजार 460 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरूष मतदाता 9 लाख 11 हजार 218, महिला मतदाता 8 लाख 46 हजार 210 एवं अन्‍य 32 है। कुल 2 हजार 319 मतदान केन्‍द्र हैं।

उज्जैन (अजा) संसदीय क्षेत्र में कुल 16 लाख 59 हजार 643 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8 लाख 49 हजार 262 पुरूष, 8 लाख 10 हजार 309 महिला एवं 72 अन्‍य मतदाता हैं। यहाँ कुल 2 हजार 66 मतदान केन्‍द्र हैं।

मंदसौर संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 58 हजार 246 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8 लाख 99 हजार 201 पुरूष, 8 लाख 59 हजार 19 महिला एवं 26 अन्‍य मतदाता हैं। यहाँ कुल 2 हजार 159 मतदान केन्‍द्र हैं।

रतलाम (अजजा) संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 50 हजार 613 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 9 लाख 29 हजार 35 पुरूष, 9 लाख 21 हजार 549 महिला एवं 29 अन्‍य मतदाता हैं। यहाँ कुल 2 हजार 348 मतदान केन्‍द्र हैं।

धार (अजजा) संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 84 हजार 848 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 9 लाख 8 हजार 291 पुरूष, 8 लाख 76 हजार 508 महिला एवं अन्‍य 49 मतदाता हैं। यहाँ कुल 2 हजार 226 मतदान केन्‍द्र हैं।

इंदौर संसदीय क्षेत्र में कुल 23 लाख 49 हजार 476 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 12 लाख 7 हजार 371 पुरूष, 11 लाख 41 हजार 925 महिला एवं अन्‍य 180 मतदाता हैं। यहाँ कुल 2 हजार 575 मतदान केन्‍द्र हैं।

खरगोन (अजजा) संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 34 हजार 12 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 9 लाख 28 हजार 781 पुरूष, 9 लाख 5 हजार 212 महिला एवं अन्‍य 19 मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 350 मतदान केन्‍द्र हैं।

खंडवा संसदीय क्षेत्र में कुल 19 लाख 8 हजार 390 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 9 लाख 82 हजार 451 पुरूष, 9 लाख 25 हजार 862 महिला एवं अन्‍य 77 मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 370 मतदान केन्‍द्र हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *