जम्मू-कश्मीर निकाय चुनावों में भाजपा ने किया शानदार प्रदर्शन

भाजपा जम्मू, राजौरी, कठुआ, उधमपुर और रियासी जिले में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।जम्मू जिले के निकाय चुनावों में भाजपा ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 28 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 34 सीटें हासिल हुई हैं।

राजौरी जिले में भी भाजपा को 23, कांग्रेस को 20 और निर्दलीय को 20 सीटें प्राप्त हुई हैं। पुंछ जिले में भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीयों ने 23 सीटें जीतने में कामयाबी पाई है।कठुआ जिले में भी भाजपा ने जीत का परचम लहराते हुए 34 सीटें हासिल की हैं।वहीं कांग्रेस को 19 और निर्दलियों को 27 सीटें मिली हैं।

किश्तवाड़ में भाजपा को 1, कांग्रेस को 2 और निर्दलीय को 10 सीटें मिली हैं। डोडा जिले में भाजपा को 7, कांग्रेस को 12 और निर्दलीय को 18 सीटें प्राप्त हुई हैं। रामबन जिले में भाजपा को 6 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 10 और 4 निर्दलीय भी जीतने में कामयाब रहे हैं।

उधमपुर में भाजपा को 14, कांग्रेस को 3, जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी को 11 और निर्दलीय को 13 सीटें मिली हैं। रियासी जिले में भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए 13 सीटें हासिल की, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 और निर्दलियों को 9 सीटें मिलीं। सांबा जिले में भाजपा को 18, कांग्रेस को 9, जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी को 2 और निर्दलियों को 27 सीटें प्राप्त हुई हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *