नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक वीएस नायपॉल का निधन

साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता और मशहूर लेखक वीएस नायपॉल का निधन हो गया है| परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने 85 साल की उम्र में लंदन स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली| भारतीय मूल के नायपॉल का जन्म साल 1932 में त्रिनिडाड में हुआ था| त्रिनिडाड में पले-बढ़े नायपॉल ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी|

बीबीसी के लिए भी काम किया था| ‘ए बेंड इन द रिवर’ और ‘अ हाउस फ़ॉर मिस्टर बिस्वास’ उनकी चर्चित कृतियों में गिनी जाती हैं| नायपॉल को साल 1971 में बुकर प्राइज़ और साल 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

 

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *