कोठी में केन्द्रीय गृह मंत्री ने किया अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

 

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमर शहीदों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिये। जिससे आने वाली पीढ़ी उनके शौर्य पराक्रम राष्ट्रभक्ति और बलिदान से प्रेरणा हासिल कर सके। भारत सरकार के गृह मंत्री रविवार को सतना जिले के नगर पंचायत कोठी में अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रणमत सिंह की जन्म स्थली में प्रतिमा अनावरण अवसर पर स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष और सांसद जबलपुर राकेश सिंह, सांसद सतना गणेश सिंह, विधायक सतना शंकरलाल तिवारी, विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी, महापौर ममता पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पुष्पराज बागरी, पूर्व राज्यमंत्री जुगुल किशोर बागरी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, प्रभाकर सिंह, पिछडा वर्ग आयोग सदस्य दयानंद कुशवाहा, राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू सिंह बघेल, बी.डी. शर्मा, आदित्य प्रताप सिंह, ब्रिगेडियर देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ठाकुर रणमत सिंह सूरवीर अदम्य साहसी पराक्रमधनी स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे। उनकी प्रतिमा का अनावरण कर स्वयं को गौरवान्वित और धन्य महसूस कर रहा हूँ। उन्होने कहा कि स्वाभिमान से कोई भी व्यक्ति समझौता नही कर सकता है। लोगो के दिलो में राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना हमेशा जगनी चाहिये। स्वतंत्रता संग्राम के नायक और अमर शहीदों की मंशा के अनुरूप सशक्त स्वावलम्बी और स्वाभिमानी भारत बनाने की दिशा में हर देशवासी को अपना फर्ज अदा करना चाहिये। स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी और फसल सुरक्षा तथा कृषि आय को पॉच वर्ष में दुगनी करने की योजनाओ की चर्चा करते हुये गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिये पूरी तरह से समर्पित है।
गृहमंत्री ने कहा कि अमर शहीदों की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की व्यवस्था के साथ ही जिस गॉव और जिस माटी का सिपाही और सैनिक देश सेवा में शहीद हुआ हो उस गॉव के स्कूल पंचायत या स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का नामकरण उस शहीद सैनिक के नाम पर होना चाहिये। उन्होने कहा कि भारत विविधताओ का देश है और सभी विविधताओ के साथ सबको साथ लेकर चलने पर ही सशक्त भारत बनाने का सपना साकार होगा। गृहमंत्री ने कहा कि राजनीति दो शब्दो राज और नीति से मिलकर बना है। ऐसी राज व्यवस्था जो सर्वहारा वर्ग की ओर से जाये वही सच्ची राजनीति है। राजनीति के खोये हुये अर्थ और भाव को भारत की राजनीति में पुनः स्थापित करने का काम किया जायेगा।

गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि सांसद गणेश सिंह की क्षेत्र में बी.एस.एफ. या सी.आर.पी.एफ. का बेस कैम्प स्थापित किये जाने की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा। सांसद सतना के प्रयासो की सराहना करते हुये कहा कि अमर शहीद की प्रतिमा स्थापित कर उन्होने सराहनीय कार्य किया है। ठाकुर रणमत सिंह की आदमकद घोड़े पर सवार प्रतिमा भी शीघ्र स्थापित की जायेगी। उन्होने कहा कि इसके साथ वर्ष भर में कोई दिन नियत कर सभी क्षेत्रवासी अमर शहीद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना बनाये। कार्यक्रम में संकलनकर्त्ता रमेश प्रताप सिंह द्वारा अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह पर रचित पुस्तक का विमोचन भी गृहमंत्री ने किया। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह ने संस्कृति और शक्ति के प्रतीक तुलसी का पौधा और तलवार भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भेंट की।

प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने इस मौके पर कहा कि अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह के शौर्य पराक्रम राष्ट्रभक्ति और बलिदान से आने वाली पीढ़ी सदैव प्रेरणा लेगी। उनकी वीरता पराक्रम और देशभक्ति के उदाहरण पूरे देश में बिखरे हुये है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर तिरंगा यात्रा लेकर अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह के गॉव पहुँचे थे और वहां क्षेत्रवासियो की भावना के अनुरूप साल भर के भीतर मनकहरी में स्मारक प्रवेश द्वार और प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करकमलो से हुआ है। उहोने कहा कि गृह मंत्रालय ही इतिहास को सजोकर उसे नई पीढी तक पहुँचाने के कार्य करता है। आज का दिन ऐतिहासिक और गौरव का है। जब अमर शहीद की प्रतिमा का अनावरण भारत देश के गृहमंत्री के हाथो हो रहा है। इसके पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कोठी बस स्टैण्ड के तिराहे पर निर्मित अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह की भव्य प्रतिमा का विधि विधान से अनावरण किया।

भक्ति भाव से जनता की सेवा करने पर मुख्यमंत्री की सराहना

सतना जिले के कोठी कस्बे में अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा अनावरण अवसर पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुये भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भक्ति भाव से जनता की सेवा करने के कार्य की सराहना की।
गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक अदने से पद पर बैठने वाले व्यक्ति को भी गुरूर आ जाता है लेकिन विगत 13-14 वर्षो से यशस्वी राज्य के मुख्यमंत्री होने पर भी शिवराज सिंह चौहान के दिल में जरा भी गुरूर या घमण्ड पैदा नही हो पाया। एक प्रत्यक्ष घटना का उदाहरण देते हुये गृहमंत्री ने बताया कि एक कार में उनके साथ सफर कर रहे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक महिला के साथ बेहद कमजोर और बीमार बच्चे को देखकर वाहन रूकवाया और उस बच्चे को उसकी मॉ के साथ अस्पताल ले जाकर उसके इलाज की व्यवस्था करवाई। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का लक्ष्य प्रण और पथ अंत्योदय है। यही भक्ति भाव की राजनीति है और भक्ति भाव से जनता की सेवा करने वाले व्यक्ति की सराहना और सम्मान किया जाना चाहिये।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *